प्रधान संघ ने की अपील – आपसी भाईचारे के साथ मिल जुल कर मनाएं होली

शोहरतगढ़। विकास खण्ड परिसर में प्रधान संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा. पवन मिश्रा ने कहा कि होली एक पवित्र पर्व है इसकी पवित्रता किसी भी हाल में धूमिल न होने दें।
सौहार्दपूर्ण तरीके से एक दुसरे की भावनाओं बिना आहत किये पर्व मनाएं।उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सारी बुराईयों को दूर कर होली पर्व मनाएं। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को होली की शुभकामना दी।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि होली पर्व पर लोग इस बात का ध्यान अवश्य दे कि आपका पड़ोसी होली मनाने से वंचित न रहने पाये। पड़ोसियों का विशेष ध्यान दें।किसी की मदद करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इस दौरान अब्दुल अजीज, रामू साहनी, सुबाष यादव, राम मिलन चौधरी, शिव शंकर चौधरी, रिंकू सिँह, अब्दुर्रशीद, करम हुसैन, विंध्याचल गिरि, गंगाधर मिश्रा,मो० आसिम नैयर,सुबास यादव आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।