उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज : असद ने तोहफे में दिया था आईफोन, अतीक के वकील ने शेयर की उमेश पाल की लोकेशन

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। वकील ने उमेश पाल की मुखबिरी की बात कबूल कर की है। खान सौलत हनीफ ने बताया है कि उमेश पाल की हत्या से पहले उसे एक आईफोन दिया गया था। इसी फोन के जरिये वो अतीक गैंग के संपर्क में रहकर सारी जानकारी देता रहता था।

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। वकील ने हत्याकांड की साजिश में शामिल होने की बात कबूल किया है। वकील ने बताया कि 24 फरवरी को उमेश पाल की लोकेशन शूटर तक पहुंचाया था। उसने हत्याकांड से पहले अपने मोबाइल से उमेश पाल के कचहरी से निकलने की जानकारी अतीक और असद को दी थी। खान सौलत हनीफ ने फोन से बताया था कि उमेश पाल अपनी कार से कचहरी से निकल चुका है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खान सौलत हनीफ ने पुलिस ने पूछताछ में उमेश पाल की मुखबिरी की बात बताई है। खान सौलत हनीफ ने बताया है कि उमेश पाल की हत्या से पहले असद ने उसे एक आईफोन भी दिया था। इसी आईफोन के फेसटाइम ऐप के जरिए वह अतीक, अशरफ, असद, शाइस्ता और गैंग के अन्य सदस्यों के सम्पर्क में रहकर बात करता था। यही नहीं वारदात वाले दिन 24 फरवरी को उसने इसी फोन से उमेश पाल के कचहरी से निकलने की सूचना अतीक और असद को दी थी।

न्यायिक आयोग ने 21 पुलिसकर्मियों को दिया नोटिस

अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को न्यायिक आयोग ने नोटिस जारी किया है। न्यायिक आयोग ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को लिखित बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पहले भी कुछ पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा चुकी है। अब अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ होगी साथ हो उन सभी का लिखित बयान दर्ज किया जाएगा। बता दें कि काल्विन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए पहुंचे अतीक और अशरफ की तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button