उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज: महिला की हत्या, माघ मेले में 7 साल की बेटी के सामने डंडे से मारा, चेहरे को कूंचा; आंख भी फोड़ी

प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के संगम माघ मेला क्षेत्र में रविवार आधी रात बेटी के सामने महिला की हत्या कर दी गई। मृतक का चेहरा बुरी तरह से कूंच दिया। हत्यारे ने डंडे से एक आंख भी फोड़ दी। महिला अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी, वह 10 दिन पहले ही यहां आई थी। हत्या का आरोप मनीष यादव पर है जो उसके साथ रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दारागंज पुलिस रात तक उसकी तलाश में लगी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए प्रेमी ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। घटना की गवाह मृतक महिला की सात साल की बच्ची है। 7 वर्षीय बच्ची का कहना है कि मां के दोस्त ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला है।

माघ मेला में दोनों करते थे काम

मृतक सुनीता वर्मा (45) मूल रूप से रीवा (एमपी) के मऊगंज के दुगना कुर्मियान गांव की रहने वाली थी। सुनीता के पति अच्छेलाल वर्मा की 2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी दामिनी (7) है। वही अपनी मां के साथ रह रही थी। बाकी बच्चे रीवा में ही रह रहे हैं। 10 दिन पहले अपनी बेटी के साथ सुनीता प्रयागराज आई थी। यहां पर दारागंज कोतवाली क्षेत्र के परेड माघ मेला क्षेत्र में रह रही थी। उसके साथ कौशांबी जिले के करारी कस्बे का रहने वाला मनीष यादव भी रहता था। दोनों मजदूरी करते थे। शराब पीकर रात में आया था मनीष सूत्रों की माने तो रविवार रात करीब 12.30 बजे मनीष दारू पीकर आया और सुनीता से झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच का विवाद बढ़ गया। इसके बाद मनीष सुनीता को डंडे से पीटने लगा। उस समय बेटी दामिनी सो रही थी। मां की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो वह भी डर गई।

मारने-पीटने के बाद एक आंख भी फोड़ दिया

दामिनी अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन मनीष ने उसे धक्का दे दिया। सुनीता घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद मनीष ने उसका चेहरा कूंच दिया। फिर उसकी आंखें फोड़ दी। इससे मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई। चौकीदार राम कृपाल ने बताया कि रात करीब दो बजे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। मेले में तैनात पुलिसवालों को पति-पत्नी में झगड़े की बात बताई। पुलिस लगभग 10 मिनट के अंदर ही पहुंच गई। मौके पर देखा कि महिला के सिर से खून निकल रहा है। पास में बच्ची रो रही थी। दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पुलिस महिला को SRN अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बेटी बोली- पैसों के लिए मां को पीटता था

ACP दारागंज आस्था जायसवाल ने मृतका की बेटी दामिनी से पूछताछ की। दामिनी ने बताया, उसकी मां और मनीष के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। मां और मनीष अंकल नीला शहर में मजदूरी करते थे। मम्मी जो भी पैसे लेकर आती,मनीष उसे छीन लेता था। फिर उसी पैसे से दारू पीकर घर पर आते थे। वो मेरी मम्मी को मारते पीटते भी थे। कल हम लोग फिर से रीवा जाने वाले थे। मम्मी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने मनीष अंकल से पैसे मांगे। लेकिन वह नहीं दे रहे थे। इसके बाद वो गुस्सा हो गए और मम्मी को पीटने लगे।” ACP आस्था जायसवाल ने बताया कि रीवा में रहने वाली सुनीता के तीनों बच्चों को को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटी के सामने ही उसकी मां को मार दिया गया, जो कि निंदनीय है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूरत में हुई थी दोनों की मुलाकात, 10 दिन पहले आए संगम थे

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मनीष यादव सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। उधर, पति की मौत के बाद सुनीता भी अपने मायके वालों के साथ काम करने सूरत चली गई थी। वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई। वहीं से दोनों करीब आ गए। फिर दोनों साथ रहने लगे। इसी 18 जनवरी को ही मनीष सुनीता को लेकर प्रयागराज आया था। दोनों माघ मेला क्षेत्र में परेड में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button