उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का लखनऊ दौरा आज से, रूट डायवर्जन देखकर ही घर से निकलें

लखनऊ: राजधानी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सोमवार और मंगलवार के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और डिवाइन हार्ट एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के आस पास का एरिया नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. दोनों स्थलों के आस पास कोई प्राइवेट ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा. ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

राष्ट्रपति सोमवार को लखनऊ आएंगी और उनका रात में यहीं प्रवास होगा. विभिन्न मार्गों से उनके आवागमन के दौरान कुछ देर लिए सामान्य वाहनों का संचालन रोका जाएगा. राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है. इसे लेकर नया रूट चार्ट तैयार किया गया है.

आज शाम 4:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगीं. दिल्ली से विशेष विमान सेवा से वह शाम 4:50 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचेंगीं. इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से ही डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27 स्थापना दिवस आयोजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगी. इसके बाद वह शाम 7:00 बजे कार्यक्रम से सीधे राज भवन पहुंचेंगे. राज भवन में ही राष्ट्रपति का मिनी कार्यालय होगा वह 12 तारीख को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

चिकित्सा संबंधी समस्या के लिए रहेगी ये व्यवस्था
सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा. इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button