उत्तर प्रदेशबस्ती

जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

  • सम्पूर्ण टीकाकरण से मिलती है 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 एफ हुसैन ने कहा कि सम्पूर्ण टीकाकरण से बच्चों को एक दर्जन बीमारियों से सुरक्षा कवच मिलता है। सभी सरकारी अस्पताल व सब सेंटर पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। जन्म से लेकर पांच साल तक बच्चों को सभी टीके अवश्य लगवाएं। टीकाकरण से जेई, पोलियो, टीबी जैसी गम्भीर बीमारियों से बच्चे सुरक्षित रहते हैं। इससे पोलियो, काली खांसी, गला घोंटू, मिजिल्स, रूबेला, टीबी, डिप्थीरिया, निमोनिया, हेपेटाईिटस बी, जापानी इंसेफ्लाईिटस पेचिश, टिटनेस जैसे रोगों से बचाव होता है।

बताया कि 13 मार्च से जिले में विशेष टीकाकरण यस्पेशल आरआईद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन बच्चों का टीकाकरण छूट गया हैए उन्हें ड्यू लिस्ट के अनुसार आच्छादित किया जा रहा है। जिन बच्चों को किसी कारण से टीका नहीं लगा हैए उनके अभिभावकों को चाहिए कि वह नजदीकी सत्र स्थल पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। वर्ष 2023 में मिजिल्स रूबेला का देश से उन्मूलन किया जाना है। इसके लिए नियमित टीकाकरण के प्रति सभी की सजगता जरूरी है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश कुमार चैधरी ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम कुछ प्रभावित हुआ था। इस कार्यक्रम में जिन बच्चों का जो टीका लगना शेष रह गया हैए उसे अभियान में लगाया जा रहा है। बच्चों में होने वाले विभिन्न संक्रमणए गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचावए बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए बच्चों को टीका लगाया जा रहा है।

नगरीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल अॉफिसर डॉ0 एके कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार, शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसी सत्र में छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार सत्र की संख्या बढ़ाई जा रही है।
सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ0 सुधांशु द्विवेदी, एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ0 विकास, हरेंद्र मिश्रा, अब्दुल वारिस, मो0 इजराईल, वेदांती त्रिपाठी, प्रवेश आदि मौजूद रहे।

विशेष टीकाकरण सत्र की तिथि, स्थान की जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, एएनएमए क्षेत्र की आशाए आंगनबाड़ी कार्यकत्री से लेने, दो साल तक के बच्चे का कोई टीका छूट गया है तो टीकाकरण सत्र पर ले जाकर उसे जरूर लगवाने, साथ में बच्चे का टीकाकरण कार्ड मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड साथ लेकर जानेए वैक्सीन से सम्बन्धित किसी तरह की शंका है तो क्षेत्र की आशाए एएनएम या मेडिकल आफिसर से उनकी राय लेने की सलाह दी गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button