आंवलाउत्तर प्रदेशबरेली
पीएसएफ और यूपीपीएस केंद्र प्रभारी है तीन दिनो से गायब , सस्ते दामों पर व्यापारियों को धान बेच रहा है किसान

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवला।जनपद बरेली की तहसीलआंवला की मंडी में पीएसएफ और यूपीपीएस के केंद्र प्रभारी पिछले तीन दिनो से गायब है।मंडी प्रभारी व विभाग के जिला अध्यक्ष से जानकारी लेने पर किसी भी आलाधिकारी के संज्ञान मे नही है कि दोनो केंद्र प्रभारी कहा है। केंद्र प्रभारियो की लापरवाही के कारण किसानो को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।तथा मंडी में अपना धान लेकर आ रहे किसानों को केंद्र प्रभारियों के ना होने के कारण अपना धान बाहर जाकर व्यापारियों को सस्ते दामो मे बेचने को मजवूर हैं। जिससे किसानों को भारी धन क्षति हो रही हैं। दिखावे को लेकर केंद्र पर एक सहायक को बैठा दिया गया है। दोनो केंद्र प्रभारियों की अनुपस्थिति व्यापारियों से सांठगांठ होना जग जाहिर कर रही है। जिससे व्यापारियों को मोटा लाभ कमवाकर मोटा कमीशन लिया जा सके।।



