सपा उम्मीदवार के समर्थन में हुआ जनसंपर्क,जाहिदा बेगम को जनता का मिल रहा अपार जन समर्थन

बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार श्रीमती जाहिदा बेगम के समर्थन मे जनसम्पर्क के लिए बहराइच पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय सविता विद्यार्थी का जिला सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, हाजी तेजे खा (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बहराइच), नि० जिला कोषाध्यक्ष सपा अब्दुल्ल मन्नान, देवेश चंद्र मिश्रा, सुंदर लाल बाजपेयी, सपा नेता अनिल यादव,अनवर खान वारसी, आशिक अली, विजय कुमार सैन, नाशिर सलमानी आदि पार्टीजनो ने फूल मालाओं से उनका हार्दिक स्वागत किया। तत्पश्चात दीवानी कचेहरी पहुंचकर सपा से नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जाहिदा बेगम पत्नी तेजे खा के समर्थन मे जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने सपा प्रत्याशी जाहिदा बेगम को भारी मतों से जिताने के लिए अधिवक्ता साथियों से आग्रह किया और कहा कि जब नगर पालिका की कुर्सी पर सपा का अध्यक्ष बैठेगा तो पूरे बहराइच शहर मे साफ सफाई और स्वच्छता , सडक,पानी, बिजली की व्यवस्था चाक चौबंद देखने को मिलेगी। इस जनसम्पर्क मे एडवोकेट उत्तम सिंह, मिथुन बाल्मीकि, आनंद सिंह सेंगर, आमिर खान’ फहीम’, कृपा राम यादव, दिलशाद, शोभित बाजपेयी, जय प्रकाश यादव, लक्ष्मी शंकर निषाद, नंदेश्वर यादव, हर्षित त्रिपाठी, शमीम अहमद, ताज़ मोहमद, आबाद अहमद सहित तमाम जान उपस्थित रहें।



