उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करे रेलवे प्रशासन: विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने गत दिनों एक रोज़ेदार टी टी मज़हर हुसैन के साथ मारपीट के मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए रेलवे प्रशासन से इस मामले में सख्त कदम उठाने एवं सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को शाम के समय ट्रेन पर ड्यूटी कर रहे टी टी को टिकट चेक करते समय एक पैसेंजर गाली देते हुए मारने लगा टीटी खून से लथपथ हो गया । उन्होंने बताया कि जैसे ही मुझे इसकी जानकारी हुई तुरंत अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा और तुरंत इलाज कराने के लिए वहां पर प्रशासन से कहा गया वहां पर आरपीएफ ने जीआरपी को सौंपा आगे की कार्रवाई के लिए और फिर मेडिकल के लिए भेजा गया टीटी रोजा भी था और शरीर से कमजोर लेकिन एकदम शरीफ तुरंत प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए बोला।

महामंत्री विनोद राय ने कहा कि इस तरह की अगर घटना होगी तो सरकारी कर्मचारी कैसे कार्य कर पाएगा आए दिन ऐसी स्थिति हो रही है इसी नाते पूरे ट्रेनों की चेकिंग नहीं हो पा रही है प्रशासन से विनोद राय ने मांग किया है कि तत्काल ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जाए और ट्रेन में चलने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की जाए ताकि कर्मचारी अपने निष्ठा पूर्वक रेल टिकट की जांच कर सके।

श्री राय ने कहा कि अभी पूरे भारतीय रेलवे में इतिहास रचने का काम पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के टीटी बंधुओं ने किया है तथा कई करोड़ों का अर्निंग दिया गया है जिसको मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ और महाप्रबंधक स्तर से उनको सम्मानित किया गया और भारतीय रेलवे पर इतिहास रचा गया । ऐसे हमारे निष्ठावान कर्मचारियों के साथ अगर घटना होगी तो उनका मनोबल टूट जाएगा प्रशासन को आगे बढ़कर के कर्मचारियों की हिफाजत करने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए वहां पर पहुंचे पदाधिकारियों में महामंत्री विनोद राय, देवेंद्र प्रताप यादव, मनोज द्विवेदी ,सतीश चंद अवस्थी, दीपक चौधरी, जयप्रकाश सिंह ,अजय त्रिपाठी, ए बी पांडे ,युवा नेता अंशुमान पाठक, ईश्वर चंद्र ,विद्यासागर, दीपक ,विवेक ,हेमंतऔर वहां पर इंचार्ज टी टी इंचार्ज और सभी टीटी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button