उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

राहत! 2.51 लाख किसानों की UP सरकार ने की क्षतिपूर्ति, दिए ₹285 करोड़, ऐसे 3,500 परिवारों को भी मिला ये लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार, 21 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को ₹285 करोड़ की क्षतिपूर्ति, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ की सहायता राशि और आपदा मित्रों को जीवन बीमा का लाभ वितरण किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों में कृषि भवनों और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर विभिन्न जनपदों में कृषि भवनों और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी किया और सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई और पावन पर्व होली की मंगलमय शुभकामनाएं भी दीं।

पहले पीड़ित का कोई हाल नहीं पूछता था

लखनऊ में शनिवार को एक कार्यक्रम में किसान को सहायता राशि जारी करने के मौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी आपदा आती है, तो हमारा प्रयास होता है कि 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि पहले आपदा आती थी और वर्षों-वर्षों तक उस पीड़ित का कोई हाल नहीं पूछता था। मुआवजे की बात तो दूर है। नहीं मिल पाता था। अगर किसी को देने का भी प्रयास हुआ तो मैं देख रहा था, एक बार 2015-16 में किसान के खाते में किसी को 2 रुपये, किसी को 4 रुपये जाता था। आज आप देख रहे होंगे, सरकार बदली और हमने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा में परिवार के सदस्य भी

आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत पहले केवल किसान कवर होता था, किसान परिवार के सदस्य नहीं होते थे। हमारी सरकार बनी, हम लोगों ने कहा कि हम सभी को कवर करेंगे। पहले बटाईदार नहीं होता था। सह-किसान उसमें कवर नहीं होता था। आज के दिन हमने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि इन अन्नदाता किसानों को या उनके सहयोगियों या उनके दुर्घटना में परिवार के किसी भी सदस्य के अकालग्रस्त होने, मृत होने पर 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button