उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन

गोरखपुर। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई जागरूकता रैली कार्यक्रम समन्वयक के निर्देशन में जागरूकता रैली विश्वविद्यालय प्रांगण होते हुए मुख्य द्वार के रास्ते राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय तक गई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी अपने दैनिक जीवन में आवागमन के लिए सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए सड़कों पर पैदल चलते समय या वाहनों को चलाते समय हमें सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। सड़क सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करके हम सड़क सुरक्षा को बनाए रख सकते हैं। सड़क सुरक्षा का मतलब उन नियमों का पालन करना है जिससे सड़कों पर होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके या कम किया जा सके। सड़कों पर चलने वाले यात्रियों से लेकर किसी भी प्रकार के वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

हमें जल्दबाजी में सड़क पार नहीं करना चाहिए, न ही तेज गति से वाहन चलाना चाहिए और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नही करना चाहिए. ये सभी सड़क सुरक्षा के नियमों के अंर्तगत आता है। हमारा भारत देश सबसे अधिक आबादी वाला देश है जहां पूरे दिन सभी सड़कें व्यस्त रहती हैं और वाहन अपनी तेज गति से चलते हैं.। आज की दुनिया में लोगों को अपने निजी वाहनों की आदत हो गई है, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या पहले से ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यातायात नियमों (Traffic rules) और सड़क सुरक्षा नियमों (Road safety rules) का सावधानीपूर्वक पालन करने की आवश्यकता है, तभी सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button