उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कैम्पियरगंज में साईं शिरडी के चरण पादुका शोभा यात्रा का साईं भक्तो ने किया अभिनंदन

कैम्पियरगंज (गोरखपुर)। सोमवार को नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज में शिरडी के साईं बाबा का चरण पादुका पहुंचा तो साईं भक्तो ने साईं जयघोष के साथ चरण पादुका को प्रणाम कर शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन एवं स्वागत किया। शिरडी से गोरखपुर के बाद चरण पादुका शोभा यात्रा नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज बाजार स्थित पूर्व विधायक स्व. भृगुनाथ भट्ट के आवास पर सोमवार दोपहर करीब बारह बजे पहुंचा और साईं भक्तो के दर्शनार्थ देर शाम तक रख कर उसपर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक भृगुनाथ भट्ट के तीसरे नंबर के पुत्र पंडित द्वारिका धीश भट्ट ने बताया कि साईं शिरडी वाले बाबा का यह चरण पादुका शोभा यात्रा पहली बार शिरडी से चलकर कैम्पियरगंज मेरे पैतृक निवास पर पहुंच कर दर्शन हेतु रखा गया है।

उन्होंने कहा कि शिरडी साईं की कृपा से सबको मंगल मयी चरण पादुका के दर्शन का शुभ अवसर आया है तथा शोभा यात्रा यहां पर विश्राम करेगी। इस शुभ आयोजन पर साईं बाबा की कृपा से भण्डारा आयोजित किया गया है और प्रसाद वितरण किया गया। श्री भट्ट ने कहा कि मेरे नवनिर्मित भवन में चरण पादुका के प्रवेश होते ही भवन का कण कण,कोना कोना पवित्र और मंगलकारी हो चुका है और हम सब साईं भक्तो का जीवन धन्य एवं कृतार्थ हो गया है। शोभा यात्रा में पंडित परशुराम भट्ट,बिजय कुमार भट्ट, कमलेश कुमार,ओमेंन्द्र मणि भट्ट,रविलाल सुनील,उमाशंकर चौधरी,रामपत सहित नगर क्षेत्र के सैकड़ों साईं भक्त।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button