संतकबीरनगर

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे वाँछित बाल अपचारी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक  सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अनिल दूबे के नेतृत्व में थाना दुधारा उ0नि0 उदयभान मिश्र, का0 अवनीश कुमार, म0का0 राजमणि सिंह ने मु0अ0सं0 59/2023 धारा 363 / 366 / 376 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट के मामले मे वांछित बाल अपचारी  रामनरेश पुत्र शारदा चौहान निवासी जिगिना थाना कोतवाली खलीलाबाद  को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे ने बताया कि उक्त बाल अपचारी द्वारा दिनांक 23.02.2023 को वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना दुधारा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आरोपी बाल अपचारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button