उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

इटवा (सिद्धार्थनगर)। डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज इटवा में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन स्वयं सेवक और सेविकाओं द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुबह नाश्ते के बाद सभी स्वयं सेवक और सेविकाओं ने विगत दिनों में किये गये अपने अपने अनुभव को सबके बीच रखा। स्वयं सेविका संजना सोनी ने अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आपसी भाई चारे की भावना मजबूत होती है। एक दूसरे के प्रति सहभागिता की भावना, जाति पांति से उपर उठकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को जानने की भावना को बल मिलता है। अपने अनुभव को साझा करते हुए स्वयं सेवक राजा बाबू ने कहा कि पहले हम अन्य क्लास के किसी छात्र को नहीं जानते थे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आपसी व्यवहार को साझा करने का मौका मिला। हम सभी क्लास के छात्र आज एक दूसरे के हुनर व कला और योग्यता के बारे में जानते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें एक दूसरे के अच्छे गुणों के बारे में जानने का मौका मिला। इसी क्रम में सुशील ने अपने अनुभव को साझा किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय ने स्वयं सेवक और सेविकाओं को बताया कि आपके कार्यक्रम का यह छठवां दिन है। आज हम सब ने यह जाना कि एकता में कितनी शक्ति होती है। ऐसे ही जब कभी देश पर कोई मुशीबत आये तो हम सबकों एक साथ उस मुशीबत का सामना करने का संकल्प लेना चाहिए।

आज के दिन कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ० प्रमोद द्विवेदी ने स्वयं सेवक और सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार का कार्यक्रम के आयोजन किये जाने का उददेश्य राष्ट्र प्रेम की भावना का सबमें समावेश करना होता है। जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर स्वंय सेवक और सेविकाओं में मानसी कसौधन, ललिता, शिवांगी, कंचन, सुशील, आर्यन, दिग्विजय आदि मौजूद रहे। प्रवक्तागणों में डॉ० पवन पाण्डेय, डा० आजम खान, डॉ० नूरूल हसन, प्रिया उपाध्याय, एस०पी० मणि आदि मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button