जनता के लिए रक्त वीर योद्धा बने शिव राष्ट्र सैनिक

गोरखपुर। शिव राष्ट्र सेना गोरखपुर के रक्त वीरों द्वारा शिव राष्ट्र सेना ने रविवार को गोरखपुर जिला चिकित्सा ब्लड बैंक में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के तत्वधान में रक्तदान किया। जिसमें शिव राष्ट्र सेना प्रमुख रितेश आल्हा ने कहा की हम लोग द्वारा जिस प्रकार की मदद होती है, हम सभी उसे पूर्ण रूप से करते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
फाउंडेशन जिस प्रकार हेल्थ सेक्टर पर काम कर रही है। उसको लेकर हमने रक्तदान करने के लिए रक्त वीरों को तैयार किया है जिसमें समय-समय पर फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिससे किसी भी जरूरतमंद को रक्त की अति आवश्यकता होती है तो हम सभी मिलकर उन्हें ब्लड मुहैया कराते हैं। फाउंडेशन की महिला प्रमुख ने कहा कि यह दान ऐसा दान है जो हर किसी के नसीब में नहीं होता है और यह रक्तदान करने वाले जो कि दूसरों के लिए भगवान के स्वरूप माने जाते हैं।
ऐसे में हमारे सभी रक्त वीरों को मैं प्रणाम करती हूं और सभी जनता से यह अपील करती हूं कि रक्तदान अवश्य करें क्योंकि एक रक्तदान बचाएं 4 लोगों की जान। इस दौरान अमन गुप्ता अमित वर्मा सौरभ वर्मा सुधीर गौर अमन शर्मा राजकुमार त्रिशला जी दीपक भाई प्रशांत सिंह अमन श्रीवास्तव अमर नायक मनोज प्रजापति शुभम जी आदि लोग उपस्थित थे।



