उत्तर प्रदेशबहराइच

बीमार नवजात को एनबीएसयू में मिलेगा जीवनदान 

  • पीलिया,सांस गतिरोध सहित जन्म के तुरंत बाद होने वाली समस्याओं का त्वरित होगा उपचार 

बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में घर के नजदीक बीमार नवजात को इलाज उपलब्ध कराने के लिए जनपद के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन यूनिट ( एनबीएसयू ) की स्थापना की गयी हैl इस यूनिट में जहां एक ओर जन्म के तुरंत बाद होने वाली समस्याओं का त्वरित उपचार हो सकेगा वहीं गंभीरता के मामले में रेफर करने से पहले नवजात को प्राथमिक उपचार भी इसी यूनिट में मिल जाएगा। इस प्रयास से रेफरल के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क़ैसरगंज व नानपारा में पूर्व से ही एनबीएसयू स्थापित था । बीते 29 मार्च को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जनपद के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जरवल, महसी, रिसिया, मोतीपुर व पयागपुर में एनबीएसयू की स्थापना के निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में सभी पांचों स्थानों पर यूनिट की स्थापना कर दी गयी है । उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद में 7 एनबीएसयू की स्थापना हो चुकी है।

जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि एनबीएसयू में गंभीर रूप से बीमार सभी नवजात का इलाज किया जाएगा चाहे वह उसी अस्पताल में जन्म हो या बाहर से लाया गया होl ब्लॉक स्तर पर ऐसी सुविधा होने से सुदूर गांवों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर जन्मे गंभीर बीमारी से जूझ रहे नवजात का त्वरित उपचार कर जान बचाई जा सकती है । इसके अलावा अब लाभार्थियों को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, वहीं जनपद स्तरीय चिकित्सालयों पर काम का बोझ थोड़ा कम होगा, इससे उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता और बेहतर हो सकेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सरजू खान ने बताया कि एनबीएसयू में स्थापित 4 रेडियंट वार्मर व 2 फोटो थेरेपी मशीनों की सहायता से बीमार नवजात का इलाज किया जाएगा ।इनमें ऐसे नवजात जिनका तापमान सामान्य से कम अथवा अधिक है या उनकी सांस तेज है अथवा झटके आ रहे हैं या समय से पहले जन्मे (प्री-मेच्योर) बच्चों, सांस लेने में परेशानी व कम वजन वाले नवजातों को त्वरित इलाज मिलने लगेगा।इसके अलावा एनबीएसयू में स्वास्थ्य कर्मी प्रसूताओं को शीघ्र स्तनपान कराने में भी मदद करेंगी और उन्हें केएमसी और स्तनपान का सही तरीका भी सिखाएंगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button