उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थ नगर एसपी प्राची सिंह ने बार्डर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

सिद्धार्थ नगर एसपी प्राची सिंह ने बार्डर क्षेत्र में किया पैदल गश्त ( नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : एसपी प्राची सिंह ) सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने एसएसबी टीम के साथ भारत नेपाल सीमा के अलीगढ़वा बॉर्डर पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। आगामी पर्व मकरसंक्रांति व गणतंत्र दिवस को लेकर पैदल गश्त किया है। अलीगढ़वा बॉर्डर पर पैदल गश्त कर पुलिस कप्तान ने आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराते हुए भरोसा दिलाया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपस में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील जनपद वासियों से किया है। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश वर्मा,कपिलवस्तु थाना प्रभारी के साथ पुलिस फोर्स एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button