समाजसेवी रजीउद्दीन बच्छन ने की कटरा मे भी सरकारी कोटे की दुकान खोलने की मांग


बहराइच।नगर पंचायत जरवल कटरा दक्षिणी निवासी रजीउद्दीन ने जिला अधिकारी बहराइच से मांग किया है कि जरवल कस्बा में कुल 13 वार्ड हैं। जिनमें से पूरब की तरफ 9 वार्ड हैं तथा कटरा यानी पश्चिम की तरफ 4 वार्ड हैं। जिनमें (1) अहमद शाह नगर (2) मदरसा टोला (3) कटरा उत्तरी (4) कटरा दक्षिणी हैं। इन सभी वार्डों में एक भी सरकारी दर की दुकान नही है। जबकि पूरब की तरफ स्थित 9 वार्डों में (5) दुकाने कोटेदारों की संचालित है। जबकि कटरा में करीब (5500) से अधिक राशन कार्ड के लाभार्थी हैं। जो करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करके जरवल चौक मोहल्ले को जाते हैं जहाँ से उनको राशन मिलता है कई बार नगर पंचायत जरवल के बीचो-बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। तथा गर्भवती महिलाएं बुजुर्ग पुरुष एवं बच्चे भी राशन लेने कोटेदार के यहाँ तक जाते है। जो अपने कंधों पर राशन को लादकर 1 से 2 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर लाते हैं। जिससे उनकी कभी कभी तबीयत बिगड़ जाती है उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। और मेहनत की कमाई का पैसा इलाज में चला जाता है इन सभी गंभीर विषयों को हम मांग पत्र के माध्यम से आपको अवगत कराते हैं। और मांग करते हैं कि कटरा वार्ड में जो की लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग के पश्चिम की तरफ स्थित है मैं (2) सरकारी राशन की दुकानें स्थापित की जाए तथा नई दुकाने अवंटीत करें जिससे जरवल नगर पंचायत को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके कई बार कोटेदार के ना महजूद होने पर दोबारा जाना पड़ता हैं इन सभी गंभीर विषयों पर जिला अधिकारी बहराइच को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।



