उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

सपा नेता राहुल यादव ने श्री राम महायज्ञ व कलश यात्रा का फीता काटकर किया उद्घाटन* 

  • श्री रुद्र महायज्ञ की निकाली गई भव्य कलश यात्रा सैकड़ो लोगों ने लिया भाग

सन्तकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 पौली प्रथम के मड़पौना शिव मंदिर पर श्री राम महायज्ञ एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। श्री राम महायज्ञ कलश यात्रा का युवा सपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने फिता काट कर भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान बड़े धूमधाम के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति मै से पूरा क्षेत्र गुज उठा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में कलश लेकर शामिल हुए।

श्री रूद्र महा यज्ञ स्थल से भारी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर धूमधाम के साथ गाजे बाजे से कलश यात्रा में भाग लिया। यज्ञ स्थल से निकलकर कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ दर्जनों गांव होते हुए पुल पर पहुंचे जहां नदी में महिलाओं व युवतियों ने जल भारी। इस दौरान युवा सपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने अपनी सहयोगियों के साथ भव्य कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे मौका मिलता है मैं हर कार्यक्रम में भाग लेने का प्रयास करता हूं और लेता हूं उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता मुझ पर भरोसा जताया है निश्चित रूप से खरा उतरने का भरपूर प्रयास कर रहा हूं और करता भी रहूंगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button