उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

रेलवे स्टेशन सदर पर महाकुंभ 2025 के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसपी ने किया पैदल गश्त

गौरव कुशवाहा


देवरिया। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन देवरिया पर सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सबी रत्न गौतम के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जीआरपी, आरपीएफ, एस-चेक टीम, डॉग स्क्वायड और जनपदीय पुलिस ने सम्मिलित रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान प्लेटफार्म, ट्रेन, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल, प्रवेश और निकास द्वारों पर गहन जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक ने रवाना हो रही मेला स्पेशल ट्रेनों की निगरानी की और यात्रियों को सुरक्षित बैठाने के बाद ट्रेन को रवाना कराया। रेलवे पुलिस व जनपदीय पुलिस को समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि भीड़ के कारण किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु सुगम तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

फुट ओवर ब्रिज और स्टेशन सुरक्षा पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रभारी थाना जीआरपी देवरिया को निर्देशित किया कि प्लेटफार्म पर स्थित सभी फुट ओवर ब्रिज की स्थिति का जायजा लिया जाए और जरूरत पड़ने पर स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी जाए। ब्रिज पर भीड़भाड़ न हो, इसके लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई है। लाउड हेलर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार दिशा-निर्देश दिए जाने के भी निर्देश दिए गए।

अचानक प्लेटफार्म परिवर्तन नहीं होगा

महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी ट्रेन के प्लेटफार्म में अचानक परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसके लिए जीआरपी थाना प्रभारी को स्टेशन मास्टर के साथ बैठक कर इस निर्देश को लागू करने का आदेश दिया गया, ताकि अनावश्यक अफरा-तफरी से बचा जा सके और श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकें।

एसपी विक्रांत वीर ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करना होगा ताकि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेलवे स्टेशन देवरिया पर हुई इस विशेष चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी थाना जीआरपी देवरिया, रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी आस मोहम्मद समेत कई अन्य अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button