उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबरराज्य

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर देवरिया में सपा का सामाजिक संकल्प

  • गजाला लारी के नेतृत्व में रक्तदान, भंडारा व बच्चों को दी शिक्षा सामग्री

गौरव कुशवाहा


देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर मंगलवार को जनपद के चकरवाँ धुस स्थित पंसरही खेल मैदान पर सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, भंडारे और वृक्षारोपण के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षित और जागरूक बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक एवं सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य गजाला लारी रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी विचारधारा के प्रतीक अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर केक काटकर की गई। गजाला लारी ने स्वयं के हाथों से छोटे-छोटे बच्चों को केक खिलाया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए कॉपी, पेंसिल, रबर, स्केच पेन जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और कौतूहल का ऐसा दृश्य था जो राजनीति से परे एक भावनात्मक जुड़ाव का परिचायक बना।

इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी गजाला लारी ने किया। उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। उनके साथ अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। रक्तदान शिविर में ‘लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर’ से डा अल्पना गुप्ता, डा अकील अहमद, डा संगम पांडेय की मेडिकल टीम पूरी व्यवस्था के साथ मौजूद रही और शिविर को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराया।

भविष्य की पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया। गजाला लारी ने महिलाओं की भागीदारी के साथ पौधे लगाकर हरित प्रदेश और स्वच्छ वातावरण के संदेश को जमीन पर उतारने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल और समावेशी बनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजाला लारी ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के जननायक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी और विकास के नाम पर गुमराह किया है। आज प्रदेश के नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, किसान बेहाल हैं और गरीबों को योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी 2027 में फिर सरकार बनाएगी और पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों व महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनते ही महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा, बेरोजगारों को नौकरी और युवाओं को उनके अधिकारों का हक मिलेगा।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद्र यादव, रामपुर कारखाना विधानसभा अध्यक्ष परमहंस यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि सपा के प्रति जनसमर्थन लगातार मजबूत होता जा रहा है। बच्चों की खुशी, महिलाओं की सक्रियता और युवाओं की भागीदारी इस आयोजन को एक सामाजिक आंदोलन में बदलती नजर आई।

समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में उसकी राजनीति केवल सत्ता की नहीं, सेवा और सरोकार की होगी। गजाला लारी की सक्रियता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता ने रामपुर कारखाना विधानसभा में एक बार फिर उनकी मजबूत वापसी की संभावनाओं को पुख्ता कर दिया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button