उत्तर प्रदेशकुशीनगर

यातायात जागरूकता के लिए सेंट जेवियर्स के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

पडरौना, कुशीनगर। चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा जागरूकता पैदा करने के लिए पडरौना स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा जिला मुख्यालय रविंद्र नगर के बुद्धा पार्क में एक मानव श्रृंखला बनाई गई।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में दिनांक 29.01.2023 को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा के नेतृत्व में टी0एस0आई0 नितेश कुमार सिंह एच0सी0टी0पी0 हरीनाथ सिंह,एच0सी0टी0पी0 अखिलेश यादव, का0टी0पी0 जितेंद्र भारती एवं विद्यालय के एम0डी0 अरुण श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षक गणों की मौजूदगी में सेण्ट जेवियर्स पडरौना विद्यालय के बच्चों द्वारा बुद्धा पार्किंग कुशीनगर में मानव श्रृंखला का आयोजन कर बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

श्रृंखला के समापन में बच्चों को सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत वाहन चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी वाहनो से ब्लैक फिल्म उतरवाया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर यातायात कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को पम्प्लेट और हैंडबिल्स का वितरण कर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button