उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मजबूत कानून व्यवस्था, बिना भेदभाव विकास एवं जन कल्याण होगा चुनाव में बीजेपी का का मुद्दा: सतीश चंद्र शर्मा

पडरौना-कुशीनगर। नगरीय निकाय की तैयारियों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कुशीनगर जिला के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी रमेशा सिंह ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों , पडरौना नगर पालिका परिषद निकाय चुनाव संचालन समिति और बूथ समिति के पदाधिकारियोंको की बैठक की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत के लिए घर-घर सम्पर्क व संवाद करेंगे।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा करेंगे।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि चुनाव में मजबूत कानून व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास, जनकल्याण ही बीजेपी का मुद्दा होगा। हमें सिर्फ इसी पर ध्यान देना है। सुरक्षा के माहौल में डबल इंजन की भाजपा सरकार में खूब विकास किया जा रहा है। सभी पात्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जनता यह खुद देख रही है। जनता के बीच कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के साथ बने रहना है।इस कड़ी को बरकरार रखते हुए चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार का गठन करना है। जनता तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देगी।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि जनपद के सभी निकायों में अभूतपूर्व विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की वृहद सूची है। हर एक कार्यकर्ता को जन संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को परिणाम में परिलक्षित करने की जिम्मेदारी से जुड़ना होगा। और सभी 13 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी का कमाल खिलाना है। जिला प्रभारी रमेश सिंह ने सम्मेलन में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कुशीनगर जिला का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कार्यकर्ताओं की मेहनत, केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों के बल पर ही अब निकाय चुनाव में भी विधानसभा चुनाव जैसा परिणाम आएगा।

पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पडरौना नगर पालिका के निकाय चुनाव में चेयरमैन और बहुमत का बोर्ड भी भाजपा का बनाना है। जनहित में ऐसा होना जरूरी भी है। इसलिए सभी को बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे सतत अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहना है। जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने चुनाव में जीत का फॉर्मूला समझाते हुए जनसंर्पक और संवाद पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए वार्डों में सभी प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सुबह-शाम डोर टू डोर जनसंर्पक करें। उन्होंने कहा कि दोपहर में सामाजिक टोली के रूप में अलग अलग वर्गों यथा अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी आदि के साथ बैठक कर बात करें। हर समुदाय, हर व्यक्ति तक मजबूत कानून व्यवस्था और विकास से आए बदलाव का संदेश पहुंचाए। कोई भी छूटना नहीं चाहिए।

कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल उर्फ राजू जायसवाल, ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, मार्कण्डेय शाही,धीरज पाठक,विशाल शुक्ल ने भी संबोधित किया और पूरे दमखम के साथ भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल,विजय पाण्डेय, विवेकानन्द शुक्ल, डॉ संजय मिश्र,केशवनाथ उपाध्याय,बंका सिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद साहा, चन्द्र प्रताप दूबे हरिओम कुशवाहा, महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, भुवनेश्वर त्रिपाठी, देवेश मिश्र सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button