उत्तर प्रदेशबस्ती

मूल्यांकन बहिष्कार पर अड़े शिक्षकों ने बनाया संघर्ष की रणनीति

  • बस्ती मण्डल में आन्दोलन की सफलता के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौपी जिलेवार जिम्मेदारी

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। पुरानी पेंशन को बहाल करनेए वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देनेए तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करनेए चिकित्सा भत्ता देनेए मूल्यांकन पारिश्रमिक दर बढ़ाने, स्थानांतरण करने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित मूल्यांकन बहिष्कार के निर्णय को लेकर संघर्ष की रणनीति तैयार की गई। बस्ती मण्डल के बस्तीए संत कबीरनगरए सिद्धार्थनगर में आन्दोलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह ने किया।

संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह एवं अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही हैए जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। कहा कि आंदोलन को निष्क्रिय करने के लिए सरकार तरह तरह के हथकंडे अपना रही हैए लेकिन शिक्षक इससे डरने वाले नही है। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने मंडल के सभी राजकीय सहायता प्राप्त व वित्त विद्यालयों के शिक्षकों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।

जिलाध्यक्ष बस्ती अजय प्रताप सिंहए महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए विकास खण्ड हर्रैया, भानपुर, रुधौली, बनकटी क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया गया है। शिक्षक अपने हितों की रक्षा के लिए सम्मिलित रूप से आंदोलन को सफल बनाएंगे। बस्ती में आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी मारकंडेय सिंह, संतकबीरनगर में संजय द्विवेदी, सिद्धार्थनगर में राम पूजन सिंह को सौंपा गया।

बैठक में प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार शुक्ला, दिग्विजय सिंह, अवधेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, रमेश चंद गुप्ता, राजधारी पाल, दिनेश चंद्र यादव, विकास सिंह, अजय शुक्ला, इंद्र बहादुर, सच्चिदानंद पांडेय, दिनेश कुमार यादव, रामेंद्र प्रसाद पांडेय, फागू लाल गुप्ता, अजय शुक्ला, धर्मेंद्र चैधरीए डॉ0 वीरेंद्र सिंह, डॉ0 सुरेंद्र चैधरी, जितेंद्र जितेंद्र शाही, आदित्य प्रताप सिंहए राजित राम वर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button