उत्तर प्रदेशलखनऊ
बच्ची का जनाज़ा को देख छलक पड़े आंखों से आंसू

- डॉ मिर्ज़ा यासूब अब्बास की 18 वर्षीय भांजी ऐलिश की निमोनिया से हुई मौत
लखनऊ। मशहूर मौलाना और शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव डॉ मिर्ज़ा यासूब अब्बास की 18 साल की भांजी ऐलिश मुबारक की मौत की ख़बर ने सबको चौका दिया। ऐलिश मुबारक बी ए की छात्रा थी। इनके पिता मीसम मुबारक शिया डिग्री कॉलेज मे समाजशास्त्र के प्रोफेसर हैं। ऐलिश के मामा फ़िरोज़ अब्बास ने बताया कि ऐलिश पिछले चार महीनों से निमोनिया बीमारी से पीड़ित थी।

बीमारी के चलते रात 2:30 बजे ऐलिश ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया. माँ बाप और घर वालों का रोरो के बुरा हाल हैं. बेटी के जनाज़े पे पिता का लिपट के रोना सब को रुला गया. ऐलिश की नमाज़े जनाज़ा और मजलिस मौलाना जाफर अब्बास ने पढ़ी जिसमे जनाबे सकीना के मसायब पढ़े. मजलिस पढ़ते वक़्त मौलाना रो पड़े और कर्बला के ग़मो को याद करके सबको हौसला दिया शिया इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य ने आज सभी को सूचना देके कैंडोलेन्स कर दी।



