उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्मारक गुलिस्ताने इरम, विलास कोठी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को कैसरबाग के हेरिटेल जोन में संरक्षित स्मारक गुलिस्ताने इरम और दर्शन विलास कोठी का निरीक्षण किया।

पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव, मण्डलायुक्त, एलडीए उपाध्यक्ष के साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमती नदी के किनारे विशालकाय गोमती शौर्य स्मारक की स्थापना के लिए छतर मंजिल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा करते हुए योजना बनायी।

पुरातत्व निदेशालय छतर मंजिल में मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान संरक्षित स्मारक गुलिस्ताने इरम एवं दर्शन विलास कोठी के अनुरक्षण पर चर्चा करते हुये स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत इसके अनुरक्षण एवं विकास के सन्दर्भ में सहमति प्रदान की गयी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ गुलिस्ताने इरम एवं दर्शन विलास कोठी को देखा और उसके इतिहास की जानकारी भी ली। एलडीए के उपाध्यक्ष से मुख्य सचिव ने तमाम विषयों को नोट कर आगे क्रियान्वयन कराने को निर्देशित किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button