उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्यपाल ने किया केजीएमयू की ओर से आयोजित श्रीअन्न मेले का उद्घाटन

  • केजीएमयू में तीन नवीन सुविधाओं का हुआ शुभारम्भ
  • इन्टरवेंशन रेडियोलाॅजी वार्ड का भी राज्यपाल ने किया शुभारम्भ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित श्रीअन्न मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने चिकित्सा विश्वविद्यालय में तीन नवीन सुविधाओं एक्सरे इरैडिएटर, सीवेज ट्रीटमेंट एवं एफ्लूयेन्ट ट्रीटमेंट प्लान्ट तथा इन्टरवेंशन रेडियोलाॅजी वार्ड का भी शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल विश्वविद्यालय और सामान्य विश्वविद्यालय में काफी अन्तर होता है। मेडिकल विश्वविद्यालय का दायरा तथा समाज के लिए उनकी जिम्मेदारियां बहुत अहम होती हैं। अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए भी नैक में अच्छा प्रदर्शन करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इसी क्रम में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की ओर से प्रसारित तथा समाज के लिए उपयोगी साबित हो रहे रेडियो केजीएमयू गूंज के एक वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि केजीएमयू गूंज टीम आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी महिलाएं, हमारी बेटियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सरल तरीके से पहुंचाने के साथ विशेषज्ञों की बातों को भी सहज भाषा में प्रसारित किया जाए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित श्रीअन्न मेले में कहा कि बदलती जीवन शैली में स्वस्थ शरीर के लिए आहार में श्रीअन्न को जोड़ना जरूरी हो गया है। वर्ष 2023 को देश के प्रधानमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय मीलेट वर्ष घोषित किया है।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय को महिलाओं और बेटियों को पोषण और स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम आहार मिलेट्स को अपनी जीवन शैली में शामिल करने के लिए जागरूक करने का कार्य करना चाहिए । इसके साथ ही कुपोषण, टीबी, महिलाओं की शत्-प्रतिशत डिलीवरी चिकित्सालय में ही हो तथा फीडिंग जैसे गंभीर विषय को भी उठाना चाहिए तथा इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम का प्रसारण भी रेडियो गूंज पर किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति डाॅ. बिपिन पुरी, डा. पूरनचंद, डा. कौशल किशोर अग्रवाल, डाॅ. कीर्ति वर्मा, डाॅ. तूलिका चंद्रा तथा डाॅ. अनित परिहार उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button