उत्तर प्रदेशप्रयागराज

बंद हो सकते हैं अतीक और अशरफ के खिलाफ चल रहे केस

लखनऊ। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के ऊपर चल रहे सभी मुकदमों को बंद किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने एक मुक़दमे में अतीक की फाइल बंद कर दी है। गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से उनपर चल रहे केस बंद करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार अतीक अहमद पर तकरीबन 104 केस जबकि उसके भाई अशरफ के खिलाफ 54 के करीब मुक़दमे दर्ज किये गए थे। इनमें से 50 के करीब केस में सुनवाई चल रही थी, जबकि कई मुकदमों में पुलिस की तरफ से फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। चूंकि अब दोनों भाइयों की हत्या हो चुकी है, ऐसे में उनपर चल रहे केस बंद किये जा सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button