अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अयोध्या: हनुमानगढ़ी के साधु का मकान, किराएदार ने कराया अपने नाम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में धोखाधड़ी कर किराएदार की ओर से मकान का बैनामा अपने नाम दर्ज कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद हनुमानगढ़ी के साधु ने किराएदार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में अयोध्या कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मणघाट अड़गड़ा चौराहा निवासी सियाराम दास चेला स्व. मंगल दास का कहना है कि उनके मकान के एक कमरे में वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम बढैया कला भवानीपुर जिला बहराइच किराएदार के रूप में रहता है। उसे हनुमानगढ़ी पर पुजारपना मिला तो वह मंदिर में ही व्यस्त रहने लगा।

20 जुलाई 2022 को अपने भवन का टैक्स जमा करने नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि मकान का बैनामा किराएदार वीरेंद्र कुमार के नाम हो चुका है। छानबीन की तो पता चला कि किराएदार ने उसकी जगह किसी और को खड़ाकर धोखाधड़ी से यह कृत्य अंजाम दिया है।

कार्रवाई के लिए पूर्व में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री, जिलाधिकारी आदि को शिकायत दे चुका है। सीओ अयोध्या एसके गौतम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने साधु के प्रार्थना पत्र पर उसके किराएदार वीरेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पूरे मामले की विवेचना कराई जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button