उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में मौसम ने फिर ली करवट; तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, अगले सप्ताह बारिश की संभावना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है. इसी कड़ी में जहां 3 दिन पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि हुई थी और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास शुरू हो गया था. वहीं अब एक बार फिर से तेज रफ्तार पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. जिससे सुबह-शाम ठंडक में इजाफा हुआ. दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है.

19 फरवरी से करवट लेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी. मौसम शुष्क बना रहेगा. आगामी 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेगा और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.

लखनऊ में बढ़ी सर्दी: लखनऊ में भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. पश्चिमी हवाओं के चलने से लखनऊ में भी ठंडक में इजाफा हुआ है. सुबह व शाम के समय आसमान साफ है दिन में धूप खिली. लेकिन, तेज हवाओं के चलने से धूप का असर कम रहा. अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.

बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री घटकर 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

लखनऊ में आज का मौसम: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी तेज पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी. सुबह व शाम के समय आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

अयोध्या आज भी सबसे ठंडा: गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश का अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. वहीं, सबसे अधिक तापमान झांसी जिले में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

अगले सप्ताह यूपी में बारिश की संभावना: मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. 5 दिन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को भी तेज रफ्तार पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी. इसके बाद धीरे-धीरे हवाओं में कमी आएगी. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button