उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश भाजपा में होगा बड़ा फेरबदल: नए चेहरों को कमान, पुराने पदाधिकारियों की छुट्टी तय, कार्यकारिणी में बदलाव के संकेत

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी संगठन में नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने की तैयारी चल रही है। लंबे समय से संगठन में जमे पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को शामिल करने पर गंभीर मंथन किया जा रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी को लेकर शीर्ष स्तर पर चर्चा तेज है। उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में संगठन को अधिक सक्रिय, संतुलित और चुनावी दृष्टि से मजबूत बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है। पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि संगठन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए, जिन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार काम किया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कई ऐसे पदाधिकारी जो लंबे समय से कार्यकारिणी में हैं, उन्हें इस बार बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह नए लोगों को शामिल कर संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश होगी। इसके लिए संभावित नामों की सूची तैयार की जा रही है, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर है। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला स्तर की कार्यकारिणियों में भी बदलाव संभव है। खासतौर पर आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन चेहरों को तरजीह देना चाहती है, जिनकी पकड़ अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत है और जो सामाजिक समीकरणों को साधने में सक्षम हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा नेतृत्व का मानना है कि संगठन में समय-समय पर बदलाव जरूरी है, ताकि कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहे और पार्टी का जनाधार और मजबूत हो। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा संगठन में नए चेहरों की एंट्री और पुराने पदाधिकारियों की विदाई तय मानी जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button