लोकसभा का चुनाव जीतना हमारे लिए इसलिए आवश्यक है: नरेन्द्र मणि त्रिपाठी

- दुनिया के तमाम देश भाजपा की कार्यशैली पर रिसर्च करना चाहते हैं: जगदम्बिका पाल
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ शशक्तिकरण अभियान को लेकर कापिलवस्तु विधानसभा की कार्यशाला संपन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अब जिन बूथों का डाटा हमारे पास आ गया है उसको शक्तिकेंद्र स्तर पर पार्टी द्वारा नियुक्त शक्तिकेंद्र सत्यापन अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। लोकसभा का चुनाव जीतना हमारे लिए इसलिए आवश्यक है जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भारत की स्वर्णिम यात्रा निरंतर चलती रहे भाजपा की सरकार रहेगी तो गाँव ग़रीब किसान नौजवान और लोककल्याण के लिए कार्य हो रहे हैं और आगे होंगे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी आप कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ने जा रही है।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली की क़ायल आज पूरी दुनिया है दुनिया के तमाम देश आज भाजपा की कार्यशैली पर रिसर्च करना चाहते हैं भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की जितनी चिंता करती है दूसरा कोई राजनीति दल ऐसा नहीं करता आज भारत के बदलते स्वरूप के कारण पूरी दुनिया में भारत का डंका मोदी ज के नेतृत्व में बज रहा है। उक्त अवसर पर ज़िला महामंत्री कन्हैया पासवान , ज़िला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, नीतीश पाण्डेय, महेन्द्र लोधी, शैलेंद्र वर्मा, दृग नारायण सिंह जगदीश जायसवाल सहित शक्तिकेंद्र सत्यापन पदाधिकारी व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!