उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर दी गई धमकी

प्रयागराज। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या किये जाने से अतीक के समर्थक काफी नाराज है। लेकिन योगी सरकार के तेवर और कानून के डंडे के डर से वो कोई प्रतिक्रिया तो नही दे पा रहे है। इसका गुस्सा माफिया के समर्थक सोशल मीडिया पर निकाल रहे है।

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अब समर्थकों ने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और रील्स पर तमाम समर्थक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कोई बदले की बात करता है तो कोई अतीक और अशरफ को शहीद बता रहे हैं। सोमवार को एक ट्वीट पर द सज्जाद मुगहल के नाम से बने एक ट्वीटर हैंडल से आपत्तिजनक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने और हिसाब पूरा करने की बात धमकी भरे लहजे में लिखी गई है।

इस ट्वीट में अतीक अहमद के बेटे अली के पुराने भाषण का वीडियो भी पोस्ट किया गया था। ये ट्वीट जब काफी शेयर होने लगा तो यूपी स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने संज्ञान लेते हुए प्रयागराज के साइबर क्राइम थाने को पत्र भेज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद पुलिस की साइबर सेल ने उस ट्वीटर हैंडल पर धारा 505 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है ।

बताते चलें कि अतीक और अशरफ की काल्विन अस्पताल में पुलिस कस्टडी में अरुण, लवलेश और सनी ने तबतोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसी दौरान तीनो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की सक्रियता और बुलडोज़र के डर से किसी ने  हंगामा या बवाल करने की सोची भी नही थी।

लेकिन अतीक और अशरफ के समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे है। 25 अप्रैल को द सज्जाद मुगहल नामके ट्वीटर हैंडल से लिखा गया की अभी नस्ल खत्म नही हुई है। अतीक का बेटा अली अभी ज़िंदा है। इंशा अल्लाह हालात वक्त और सत्ता बदलेगी फिर इलाहाबाद भी बोला जाएगा और हिसाब भी पूरा लिया जाएगा।

प्रयागराज पुलिस के साइबर थाने में आपत्तिजनक ट्वीटर हैंडल पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की साईबर यूनिट ये पता लगा रही है कि इस ट्वीटर हैंडल को कौन चला रहा है और अतीक के उससे क्या रिश्ते है। पुलिस को पूरी आशंका है की सोशल मीडिया में अतीक और अशरफ की हत्या पर लोगो को बरगलाने में उन्ही लोगो का हाथ हो सकता है। जो प्रयागराज में सीएए एनआरसी के विरोध में आंदोलन को हवा देने का काम किये थे। पुलिस की साइबर टीम ने कई और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अतीक और अशरफ से जुड़े हुए पोस्ट को खंगालकर जुटाया गया है। जल्द ही ऐसे लोगो पर कार्यवाही की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button