उत्तर प्रदेशबहराइच

मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने शिक्षक को पीटा, मुकदमा दर्ज

  • मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल करते रहे हीलाहवाली, शिक्षकों के दबाव में दर्ज हुई एफआईआर

बहराइच। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदवल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र राय अपना घरेलू सामान लेने के लिए घर के पास की दुकान पर गए थे। शाम 4:30 बजे के आसपास मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों द्वारा मोटरसाइकिल को खड़े करने के विवाद में शिक्षक को मार पीट कर अधमरा कर दिया जिससे उन्हें अंदुरूनी काफी ज्यादा चोटें आई। मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों के कृत्य पर शिक्षक साथियों में रोष देखा गया।

मारपीट की सूचना पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, तेजवापुर ब्लॉक मंत्री के साथ सैंकड़ों शिक्षक व पदाधिकारियों ने थाना नगर कोतवाली पहुंचकर और थाना प्रभारी व कोतवाल से प्रशिक्षु मेडिकल छात्रों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की गई। मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी टाल मटोल करते रहे।शिक्षकों ने जब मतगणना बहिष्कार का ऐलान किया उसके बाद अंततः शिक्षकों के दबाव में एफ.आई.आर.दर्ज करनी पड़ी।

घायल शिक्षक जितेंद्र राय का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के उपरांत धारा 147,323 व 504 मे  एफ.आई. आर. दर्ज की गई।इस दौरान एफ.आई .आर .दर्ज करवाते समय  प्रवीण श्रीवास्तव, एम. सिराजुद्दीन न्यूटन, अनुराग मिश्रा, सुनील पांडे, मणिकांत, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, बलवंत सिंह,भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कांत,चंद्रेश पांडे,दीपक शर्मा,विजय उपाध्याय, भुनेश्वर पाठक, जय सुख लाल,बृजेश कुमार गुप्ता, तनवीर आलम, नरेश चौहान,रियाज बाबू फखरपुर सहित सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित रहेl

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button