उत्तर प्रदेशगोरखपुर

ट्रिपल मर्डर : महिला ने पति व दो बेटों की गला रेतकर की हत्या

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच में शनिवार की रात डेढ़ बजे एक महिला ने पति समेत अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरो थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई थी।

आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी एक पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी।शनिवार रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोली तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मोहल्ले के लोगो ने बताया की आर्यन व पीहू की सौतेली मा अक्सर बच्चों को प्रताणित करती थी। 2 माह पूर्व बच्चो ने स्कूल की फीस जमा करने के लिए बोले तो सौतेली मां आग बबूला हो गई और बच्चो का स्कूली ड्रेस फुक दिया। सहवाजगँज निवासी आयुष,सत्यम ने बताया की आर्यन और पीहू हमारे दोस्त थे। हम लोग एक साथ मैच खेलते थे।

शनिवार की शाम को हम लोग मैच खेले थे यह कह कर मृतक आर्यन व पीहू के दोस्त आयुष,सत्यम रोने लगे ।मृतक आर्यन का दोस्त आयुष ने बताया की शनिवार को हम लोग मैच खेल रहे थे.तो आर्यन बता रहा था की वह सोमवार को अपने ननिहाल संतकबीरनगर के तेनुआ जाने की बात कह रहा था। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर मौके से एक चाकू भी बरामद किया है। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button