उत्तर प्रदेशगोरखपुर
गुणवत्ता विहीन बन रहा है उनवल स्वास्थ्य केन्द्र का बाउंड्रीवॉल

गोरखपुर। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हो रहे बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहे हैं । बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य में सेकेंड क्लॉस के ईट के साथ घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है । ठेकेदार मजबूती के नाम पर मोरंग रेत के जगह सादा रेत ज्यादा लगाकर निर्माण कार्य कर सरकारी पैसों का चूना लगा रहा है । सूबे के मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस की नीति की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य कर रहा है । वही जिम्मेदार अधिकारी इस मानक विहीन कार्य करा रहे ठेकेदार पर अंकुश लगाने के बजाए अपने कुर्सी पर मस्त मस्त नज़र आ रहे हैं। साहब कुर्सी पर मस्त, ठेकेदार भ्रष्टाचार कर मस्त।



