उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Board Exam 2026: जेंडर-विषय कोड की त्रुटियों में सुधार, बोर्ड ने सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल कराने के दिए निर्देश

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व परीक्षार्थियों के जेंडर कोड और विषय विवरण में पाई गई त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है और कई जनपदों से परीक्षार्थियों के जेंडर कोड तथा विषयों में त्रुटियों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

सोमवार को बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने शासनादेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जेंडर कोड में त्रुटि के कारण जिन छात्राओं के परीक्षा केंद्र अन्य विद्यालयों में आवंटित हो गए हैं, उन्हें उनके विद्यालय के स्वकेंद्र या उसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा सुनिश्चित की जाए, जहां उनके विद्यालय के अन्य छात्र परीक्षा दे रहे हैं।

परिषद ने यह भी कहा है कि बालिका परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें अनावश्यक रूप से दूरस्थ केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए बाध्य न किया जाए। परिषद के अनुसार, कई मामलों में प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन विवरण अपलोड करते समय त्रुटियां हुई हैं। इन त्रुटियों के सुधार हेतु प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदनों का अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कर आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित विवरण की रिपोर्ट 20 मार्च 2026 तक परिषद मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही परिषद ने चेतावनी दी है कि डेटा फीडिंग में लापरवाही या गलत जानकारी देने वाले विद्यालयों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिषद के इस निर्णय से हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है और वे बिना किसी बाधा के बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button