उत्तर प्रदेशप्रयागराज

यूपी बोर्ड : प्रदेश के 67 स्कूलों की मान्यता वापस लेने की तैयारी

प्रयागराज। जिन स्कूलों ने अपने यहां से प्रॉक्सी परीक्षार्थियों को परीक्षा फार्म भरवाया था, उन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक प्रदेश में ऐसे 67 कालेज सामने आए है जहां से प्रॉक्सी परीक्षार्थियों को हाईस्कूल एवं इंटर का फार्म भरवाया गया था। इन कालेजों से कुल 120 मुन्ना भाई पकड़ में आए हैं। सभी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

यूपी बोर्ड ने उन स्कूलों पर अभी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जहां नकल माफियाओं ने परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने की कोशिश की थी। प्रदेश में ऐसे 67 कालेज चिन्हित हुए हैं, जहां से प्रॉक्सी परीक्षार्थियों को फार्म भरवाया गया था। हालांकि बोर्ड की सतर्कता से इन नकल माफियाओं के मंसूबे सफल नहीं हो पाए। अभी तक की हुई परीक्षाओं में ऐसे 120 प्रॉक्सी परीक्षार्थी पकड़ में आ चुके हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। बोर्ड ने डीआईओएस के माध्यम से मिली रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की है। जिन स्कूलों ने ऐसे परीक्षार्थियों का अपने यहां से नामांकन कराया है। इन स्कूलों ने परीक्षाओं के संचालन में गंभीर अनियमितता बरती है।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि अब तक 67 कालेजों के खिलाफ विभिन्न जिलों के डीआइओएस के यहां से अनियमितता की सूचना आई है। इन सभी के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन अन्य स्कूलों द्वारा भी परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन में अनियमितता बरती गई उनके विरूद्ध भी मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी।

–शुक्रवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की 31 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

शुक्रवार को प्रथम पाली में 31 लाख परीक्षार्थी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं इंटर व्यवसायिक विषय में 40003 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में इंटर संस्कृत में 1,56,098 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल समाजिक विज्ञान की परीक्षा को लेकर नई तैयारी की है। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भर में शिक्षाधिकारी अलर्ट मोड में हमेशा बने हुए हैं। नकल माफियाओं पर पूरी तरह से शिकंजा कसा गया है। शुक्रवार को भी कंट्रोल रूम से संवदेनशील केंद्रों की निगरानी रहेगी। क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों से कई बार वर्चुअल बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो गई। प्रथम पाली हाईस्कूल में पंजीकृत 89,919 में से 4649 परीक्षार्थी तथा इंटर व्यवसायिक में पंजीकृत 43,115 में 2244 अनुपस्थित रहे।

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button