उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP Monsoon Session Live: मानसून सत्र शुरू, सीएम योगी बोले- विकसित भारत… विकसित यूपी का संकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होने वाला है और यह 16 अगस्त तक चलेगा। सीएम योगी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। विपक्ष के सभी प्रश्नों के उत्तर देगी सरकार। आज विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगा। उत्तर प्रदेश का विधानमंडल देश के किसी भी विधानमंडल से बड़ा विधानमंडल है। पिछले 8-8.5 वर्षों में उत्तर प्रदेश विधानमंडल ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस बार का सत्र भी काफी महत्वपूर्ण है।”

UP Monsoon Session Live: प्रदर्शन करना विपक्ष का काम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कहा कि “विपक्ष प्रदर्शन करे, प्रदर्शन करना विपक्ष का काम है। उसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर उनके पास कोई मुद्दा है तो वो सदन में रखना उनका कर्तव्य है। सरकार उनके हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है…”

UP Monsoon Session Live: वर्तमान सुधार लो तो भविष्य सुधर जाएगा

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर कहा कि यह सरकार कुछ काम नहीं कर रही है। हमारे पूर्वज कहते हैं कि अगर वर्तमान सुधार लो तो भविष्य तो अपने आप ही सुधर जाएगा।

UP Monsoon Session Live: सपा उठाएगी प्रमुख मुद्दे

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज, 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस सत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) स्कूलों के विलय, बाढ़ की स्थिति और बिजली के निजीकरण जैसे अहम मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। दूसरी ओर, सत्ताधारी दल ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ का मसौदा पेश करेगा, जो प्रदेश के विकास का रोडमैप होगा।

UP Monsoon Session Live: सर्वदलीय बैठक में सीएम की अपील

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है, जो प्रदेश के समग्र और सतत विकास का आधार बनेगा। उन्होंने सभी दलों से इस दस्तावेज पर 13 अगस्त से शुरू होने वाली 24 घंटे की चर्चा में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। सीएम ने जोर देकर कहा कि यह विजन किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का एजेंडा है, जो राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

UP Monsoon Session Live: विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा सहयोग

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के सुगम संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सत्र प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का अवसर प्रदान करेगा। सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस और गहमागहमी की संभावना है, क्योंकि विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने को तैयार है।

UP Monsoon Session Live: कुछ यूं विरोध जताने पहुंचे विधानसभा सपा विधायक

सपा विधायक सचिन यादव विधानसभा सत्र में अपना विरोध जताने खास तरह की ड्रेस पहनकर पहुंचे। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। काले रंग का कुर्ता… बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आत्महत्या जैसे शब्दों की मोहर और हाथ में डिग्री लिखा एक कागज। उनकी ड्रेस बिल्कुल वैसी ही थी, जैसे की जब कोई छात्र अपनी डिग्री लेने विश्वविद्यालय जाता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button