UP Police Post : यूपी पुलिस ने Shahrukh Khan की Jawan फिल्म के मजेदार लुक को किया पोस्ट, दी अहम सलाह

बॉलीवुड के बादशाह और मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की दीवानगी क्या है ये बताने की जरूरत नहीं है। इस बार उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें बॉलीवुड का किंग क्यों कहा जाता हैं, अब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शाहरुख के जवान को लेकर देशवासियों को एक अहम सलाह दी है।
मुंबई पुलिस ने भी ट्रैफिक नियमों की सलाह देने के लिए शाहरुख के जवान लुक का इस्तेमाल किया
शाहरुख की जवान की इस समय दुनिया भर से तारीफ हो रही है। शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘पठान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक नए रिकॉर्ड की ओर छलांग लगा दी है। इसी तरह यूपी पुलिस के एक्स पर पोस्ट के बाद नेटिजेंस ने पुलिस की क्रिएटिविटी पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. दरअसल इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी ट्रैफिक नियमों की सलाह देने के लिए शाहरुख के जवान लुक का इस्तेमाल किया था।
UP Police Post : बैंडेड लुक और दूसरी तरफ हेलमेट
जवान हो या बूढ़े,टू व्हीलर पर बैठने से पहले, हेलमेट कभी न भूलें।#Jawan#RoadSafety pic.twitter.com/tbCf83QlX5
— UP POLICE (@Uppolice) September 9, 2023
अब यूपी पुलिस ने किंग खान के एक तरफ बैंडेड लुक और दूसरी तरफ हेलमेट पहने हुए एक बैनर बनाया है और उस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इसका रिस्पॉन्स भी जबरदस्त देखने को मिला है। जवान में शाहरुख का बैंडेड लुक चर्चा में आ गया है, जिसमे उन्होंने सिर पर पट्टियां लगाकर खुद को सुरक्षित किया है।
लोगो की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी देने के लिए शाहरुख की तस्वीर का इस्तेमाल किया है, और ट्वीट करते हुए लिखा है कि चाहे आप जवान हों या बूढ़े, हेलमेट पहनना न भूलें, इस वीडियो पर लोगो की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
जवान ने महज चार दिनों में की 500 करोड़ की कमाई
शाहरुख की फिल्म जवान की बात करें तो अब आंकड़े सामने आए हैं कि उन्होंने महज चार दिनों में 500 करोड़ की कमाई कर ली है, देखा गया है कि जवान को दुनिया भर के प्रशंसकों से बहुत ही शनादार प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से शाहरुख की ‘पठान’ और ‘जवान’ की चर्चा हो रही थी। आख़िरकार यही दिख रहा है कि जवान मौजूदा हालात को मात दे रहा है।



