उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP RERA ने मंजूर की 3069 करोड़ की 15 परियोजनाएं, लखनऊ समेत 7 जिलों में मिली फ्लैट, विला, प्लॉट बिक्री की स्वीकृति

उप्र. रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद और अलीगढ़ में 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इनमें में 3,923 आवासीय, व्यावसायिक एवं मिश्रित उपयोग की इकाइयों में फ्लैट, विला, प्लॉट और व्यावसायिक दुकानें बनाकर बिक्री की जाएंगी। इन परियाेजनाओं पर 3,069.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

शुक्रवार को न्यू हैदराबाद स्थित रेरा मुख्यालय पर अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 195वीं प्राधिकरण बैठक हुई। इस दौरान प्रमोटरों ने अपनी परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे। इसमें लखनऊ की 414 इकाई वाली दो आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत की गईं। जो 328.04 करोड़ से विकसित की जाएंगी।

गौतमबुद्ध नगर को सर्वाधिक चार परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इनमें 396 इकाइयों की दो आवासीय व 433 इकाइयों की दो व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। चारों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 1,092.19 करोड़ है।

आगरा में 133.17 करोड़ की लागत से एक मिश्रित उपयोग परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 432 इकाइयां शामिल हैं।

गाजियाबाद में तीन आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल अनुमानित लागत 1,119.22 करोड़ है और इनमें 1,193 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी। परियोजनाओं की संख्या के लिहाज से गाजियाबाद अग्रणी रहा है।

अलीगढ़ में 243.62 करोड़ की लागत से एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसमें 512 इकाइयों का विकास प्रस्तावित है।

मथुरा में 40.61 करोड़ की लागत से एक आवासीय एवं एक व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें 347 इकाइयां विकसित की जाएंगी।

वहीं, मुरादाबाद में 112.25 करोड़ की लागत से दो आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत की गईं। इनमें 196 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button