उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर… मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा, लखनऊ में सीजन का सबसे कम 5.6 डिग्री दर्ज, जानें अन्य का हाल

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके ठीक बाद मेरठ में 2.9 डिग्री और बरेली में 3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा फिर से उत्तर-पश्चिमी हो गई है, जिसके चलते पिछले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। राजधानी लखनऊ में इस सर्दी का अब तक का सबसे निचला स्तर छुआ गया, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ।

शीतलहर और पाला का अलर्ट जारी  

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से काफी नीचे जाने के कारण मेरठ, मुजफ्फरनगर और बरेली में शीतलहर चली। अगले 48 घंटों में भी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। आज रात आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर के साथ पाला पड़ने की संभावना है।

सुबह के समय उत्तरी तराई और दक्षिणी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही तेजी से छंट जाएगा और धूप खिलने से ठंड में कुछ राहत मिलेगी।

प्रदेश के सबसे ठंडे जिले (न्यूनतम तापमान) 

– मुजफ्फरनगर: 2.1°  
– मेरठ: 2.9°  
– बरेली: 3.0°  
– कानपुर: 4.0°  
– हरदोई: 4.5°  
– अलीगढ़: 4.8°  
– लखनऊ: 5.6°  
– आगरा: 6.0°

शीतलहर की संभावना वाले प्रमुख जिले  

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के क्षेत्र।

लखनऊ में सीजन की सबसे सर्द रात  

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम स्तर है। हालांकि दिन में धूप खिलने से ज्यादा असुविधा नहीं हुई। अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान  

वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 15 जनवरी से अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे शीतलहर का दौर कमजोर पड़ सकता है और कोहरे की मात्रा बढ़ सकती है।

इसके बाद 18 जनवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। यह क्रम अगले 2-3 दिनों तक जारी रह सकता है। लखनऊ में इसका सीधा प्रभाव कम होने की उम्मीद है, लेकिन 20 जनवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी संभव है।

लखनऊ में पिछले एक सप्ताह का न्यूनतम तापमान  

– 13 जनवरी: 5.6°  
– 12 जनवरी: 6.6°  
– 11 जनवरी: 8.5°  
– 10 जनवरी: 6.6°  
– 9 जनवरी: 6.2°  
– 8 जनवरी: 6.4°  
– 7 जनवरी: 9.6°

ठंड के इस दौर में गर्म कपड़े पहनें, गरमागरम चाय का सहारा लें और ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं। मौसम विभाग के अनुसार यह उतार-चढ़ाव अभी कुछ दिन और जारी रहेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button