उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आदर्श व्यापार मंडल ने की मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत, शत-प्रतिशत मतदान करने की ली शपथ

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले नगर निकाय चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली और लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन लवलेन मार्केट के कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद, नरही मार्केट अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, महिला इकाई की मनोरमा मिश्रा, वर्तिका दुबे, बीना देवी, अंजली मोरिया, रितु सिंह, रेनू सिंह, पुनीता भटनागर, दीपमाला, सरिता, शालिनी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार होता है। इसीलिए मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों को चुनाव में जाति धर्म में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा, तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए हमें खुद और अपने परिजनों और परिचितो को अनिवार्य मतदान के लिए जागरूक करना होगा।

संजय गुप्ता ने कहा कि जितना मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा उतना ही सही  चयन होगा। चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ वोट का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें। क्योंकि राजनीतिक दल और सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं। अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button