उत्तर प्रदेशकुशीनगर

हत्या का वांछित अभयुक्त, गिरफ्तार कर जेल भेजा

रामकोला, कुशीनगर। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे अभुक्त आदित्य मद्धेशिया को रामकोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आदित्य मद्धेशिया लगभग दो सप्ताह से पुलिस को चकमा देने में कामयाब था। किंतु अंततः पुलिस ने उसे साहबगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चले कि 18-03-2023 को रामकोला थानांतर्गत टेकुआटार के डीह टोला में लल्लन गोड मकान का काम करवा रहे थे। जिसमें दीवार चलाते समय बगलगीर लक्ष्मण मद्देशिया से कहा सूनी हो गई थी। कहा सूनी के साथ साथ गाली गलौज शुरू हो गया था। देखे देखे दोनो पक्षों में मार पीट शुरू हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने लल्लन गोंड को चाकू मार दिया था। जिससे लल्लन गोंड गंभीर रुप से घायल हो गए थे ।और बाद में उनकी मौत हो गई थी।

सूचना पर रामकोला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस ने तत्काल 3 लोगो को हिरासत में ले लिया था। रामकोला पुलिस ने मृतक लल्लन गोंड के लड़के सोनू गोंड कि तहरीर पर तत्काल आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। लल्लन गोड के हत्या के बाद से ही आदित्य मद्देशिया जो लल्लन गोंड के हत्या में नामजद हैं पुलिस के पकड़ से फरार चल रहा था। बार बार दबिस देने के बाद भी आदित्य मद्देशिय पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा था। किन्तु आज पुलिस ने वांछित आदित्य मद्देशिया को साहबगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वांछित अभयुक्त आदित्य मद्देशिया के ऊपर पुलिस ने रामकोला थाने में मुकदमा संख्या -112/2023 के तहत धारा 147, 148, 504,506,452,352,302,397 भादवि 3(2) 5 एससी/एसटी एक्ट , 3 (1) द 3(1) ध एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
आदित्य मद्धेशिया के गिरफ्तारी में रामकोला थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के साथ साथ उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल शिवा सिंह, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल शिव बदन यादव का मौजूद रहें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button