उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर
अंडरग्राउंड नाली और खड़ंजा मरम्मत कार्य शुरू होने से दलित में खुशी की लहर

संतकबीरनगर। जनपद के सबसे बड़े ब्लाक सेमरियावां के बड़े गांवों में शुमार बाघनगर वर्षों से विकास की बाट जोह रहा था दलित बस्ती में खस्ताहाल सड़क और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण उपेक्षित महसूस कर रहे थे। गांव की कुर्सी पर एक युवा चेहरे को मौका मिला जिसने गांव की तस्वीर बदल दिया लेकिन सब कुछ बदलने के लिए यह पांच वर्ष नाकाफी थे। विगत चुनाव में सीट बदलने के बाद निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद ने रिजवाना निशां पत्नी मोहम्मद फारूख को अपना प्रत्याशी बनाया। अपने कराए गए विकास कार्यों तथा सभी के लिए सर्व सुलभ होने के चलते ग्रामीणों ने एक बार फिर उन्हें जीत का सेहरा पहनाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीर अहमद ने कहा कि गांव के दक्षिण में दलित बस्ती की आबादी है जो वर्षों से लगातार उपेक्षा का दंश झेल रही थी। हमने दलित बस्ती में 11 मीटर अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य कराया है और खड़ंजा मरम्मत कार्य चल रहा है। गांव में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं।



