उत्तर प्रदेशलखनऊ

मौसम: उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला बांदा, दूसरे पर झाँसी

लखनऊ। प्रदेश का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा बना रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान में दूसरा सबसे गर्म जिला प्रयागराज की जगह झांसी हो गया है, जहां का अधिकतम तापमान 45.4 रिकार्ड किया गया। प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में मेरठ रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज की गयी।

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। वहीं अन्य जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो झांसी का 45.4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 45.2 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 44.9, वाराणसी का 44.5, कानपुर का 43.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे कम मेरठ का रहा, जहां पर 21.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं बरेली का 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक वाराणसी का 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लखनऊ का 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान में सर्वाधिक बांदा के बाद प्रयागराज का 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में सबसे कम मुजफ्फरनगर का रहा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button