उत्तर प्रदेशलखनऊ

नारी शक्ति को मिला शक्ति स्वरूपा सम्मान

लखनऊ। मिशन मोदी अगेन पीएम की महिला मोर्चा इकाई ने आज दिनाँक 5 मई 2022 को शक्ति स्वरूपा सम्मान कार्यक्रम गोमती नगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में सायं 4 बजे से आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकबंधु माननीय राम गोपाल काका ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्रीमती रजनी तिवारी और विशिष्ट अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया व वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन एस. के. द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा रीता मित्तल ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम की संयोजिका एवम प्रान्त महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती सुजाता द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी एवं बालियान जी ने मिलकर किया। इस अवसर पर विविध क्षेत्रों में अपनी महती भूमिका निभाने वाली मातृ शक्तियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में ब्रह्मकुमारी राधा, मंजुल पाण्डेय, मंजरी पाण्डे, डा0 आनंद, डा0 विजय लक्ष्मी पाण्डेय, राखी अग्रवाल, प्रेमलता गुलाटी अनुपमा मिश्रा, डा0 रश्मी शर्मा, सरिता सिह, ईशा मित्तल, कैप्टन देवराज , सुमीरा त्रिवेदी, नीना भटनागर , सुथा बाजपेयी, पूजा गुप्ता सहित पैतीस लोगों को शक्ति स्वरूपा सम्मान दिया गया।

महिलाओ को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा का साथ लिया। मोदी जी है तो मुमकिन है, योगी जी है तो यकीन है। यही मेरा संदेश है। मथुरा से आये विनोद चौधरी जिला उपाध्यक्ष, तोता राम चौधरी जिला मंत्री ने सभी को पगडी और सम्मान पत्र दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका जी ने कहा की नारी से ही भारत का सम्मान है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा की मोदी जी ने देश को नयी दिशा और नया सम्मानित भारत दिया है। उनके नेतृत्व में भारत का मान बढ़ा है। महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मिशन मोदी राष्ट्रवादी सरकार की स्थापना में अपनी महती भूमिका निभा रहा है।प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक विरासत बहुत सुदृढ़ है मातृ शक्ति ने हर युग में अपना परचम फहराया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button