उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा योग दिवस के चतुर्थ दिवस पर कराया गया योगाभ्यास

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह ( 15 जून से 21जून तक )के उपलक्ष में चतुर्थ दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना , दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर कार्यालय पर डॉ विनय मल्ल तथा अभिषेक मिश्रा योगाचार्य गोरखपुर ने अपने समस्त टीम के साथ योगाभ्यास कराया। योगाचार्य डॉ विनय मल्ल के द्वारा योग के विभिन्न आयामों प्रणायाम, सूर्य नमस्कार पर योग करके स्वयंसेवकों को बताया कि इन योग को करने से कौन-कौन से लाभ होते हैं तथा आप इसे कर के कैसे स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं।

योगाचार्य अभिषेक मिश्रा ने प्राणायाम, अनुलोम विलोम तथा चक्रासन ,भुजंगासन, वज्रासन आदि योग के विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि कौन से योग कब किए जाने चाहिए तथा योग को अपने जीवन में एक अभिन्न अंग के तरह अपनाकर आप तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं तथा एक स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में आए अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों, कर्मचारीगण ,अभिभावकगण तथा अतिथियों का कार्यक्रम समन्वयक ड्रा जितेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 140 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र मौर्य, कमलेश यादव, तथा एनएसएस के समस्त कर्मचारी व विश्वविद्यालय के अनेक प्रोफेसर के साथ साथ अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button