उत्तर प्रदेश

18 अगस्त को आयोजित होगा पंच-प्रण विषय पर चर्चा-परिचर्चा हेतु ‘युवा- संवाद’ कार्यक्रम

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़।शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र एवं सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वाधान में पंच-प्रण विषय पर चर्चा-परिचर्चा हेतु 'युवा- संवाद' का आयोजन शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के प्रांगण में दिनांक 18 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को होगा,इसकी जानकारी सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक वकार मोइज खान ने दी है। कार्यक्रम से पूर्व शिवपति महाविद्यालय हाल में नेहरू युवा केंद्र व सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता,महाविद्यालय प्राचार्य डॉo अरविंद कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नेहरु युवा केंद्र से अजय कुमार गुप्ता,सनूप कुमार,डॉ ए के सिंह समेत शिक्षक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button