यूथ फ्रेंडली सेंटर संवेदीकरण कार्यशालाःतनाव प्रबंधन की छात्राओं को दी जानकारी

बस्ती। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभाववंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सिफ्सा के तत्वावधान में संचालित यूथ फ्रेंडली सेंटर संवेदीकरणए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मनोचिकित्सक डॉण् एके दुबे ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उपायोंए तनाव प्रबंधनए युवाओं के मुख्य मानसिक मुद्देए सामान्य तौर पर होने वाली मानसिक समस्याओं के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया।
मनोसामाजिक कार्यकर्ता डॉ राकेश कुमार ने दवा से दुआ तक की जानकारी दीए विभिन्न लक्षणों के बारे में छात्राओं को बताया। मनोचिकित्सक नर्स नीलम शुक्ला ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि आप अपनी समस्याओं को जानने का प्रयास करें। बातचीत से उस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। जिला अस्पताल में चल रहे कार्यक्रम तथा सुविधाओं के विषय में बताया।
नोडल अधिकारी डॉण् सुनील कुमार गौतम ने छात्राओं को बताया कि वे अपनी समस्याओं को छुपाए नहीं बल्कि साझा करें। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति पाल ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सीआर निधि राव, सीए संजय पटेल, प्राचार्य डॉ0 अनीता मौर्या, सरोज मौर्या, श्रृंखला पाल, नीलम मौर्य, शिखा पांडेय, श्रेया पांडेय, सरस्वती, शहनुमा अंजुम, विजय कुमार यादव, सुधीर मोहन त्रिपाठी, सुनील कुशवाहा, अखंड पालए राजीव मौर्य, बबलू कनौजिया व अन्य उपस्थित रहे।



