उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निकाय चुनाव: लखनऊ के मतदान केंद्रों पर सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

  • लखनऊ में 114 संवेदनशील और 145 अति संवेदनशील मतदान केंद्र
  • मतदान के दौरान बंद रहेंगी शराब की दुकाने, थानेदार इलाके में रहे भ्रमणशील

लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट पुलिस बल का व्यापक व्यवस्था की है। सयुंक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में स्थित 770 मतदान केंद्र में 114 संवेदनशील, 145 अति संवेदनशील, 75 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र एवं 435 सामन्य मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए गैर जनपद से कुल 291 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी 208 और 350 प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षक प्राप्त हुए है। इनके अलावा पांच कंपनी एक प्लाटून पीएसी बल एक कंपनी बीएसएफ फोर्स मिला है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि कुल मतदान केंद्रों के अनुसार 178 निरीक्षक, 1371 उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु 350 मुख्य आरक्षी और आरक्षी 9225, 5498 होमगार्ड एवं पांच कंपनी एक प्लाटून पीएसी बल एक कंपनी बीएसएफ फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक थानों पर क्यूआरटी की दो-दो टीमों का आवंटन किया गया है। इसके अतिरिक्त 23 एसीपी मोबाइल, 11 एडीसीपी मोबाइल एवं 10 डीसीपी मोबाइल की टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर समस्त मतदान केंद्रों पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 133 सेक्टर मजिस्ट्रेट,35 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, बीट आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई जो भ्रमण सील रहेंगे। इसके साथ ही कमिश्नरेट के कुल आठ फायर स्टेशन मतदान के दिन उपलब्ध सभी-सभी अग्निशमन उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रहेंगे। मतदान दिवस के दिन शराब, बीयर और मादक पदार्थ की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेगी। थानेदार इलाके भ्रमण कर चेकिंग करते रहेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button